जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू को हिमाचल के खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने का जिम्मा सौंपा गया है। बुधवार को कुल्लू के देवसदन में खंड शिक्षा अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 17 मार्च तक सूबे के 140 खंड शिक्षा अधिकारी कुल्लू में टीम निर्माण, विद्यालयों के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीक जानेंगे और अपने जिले में जाकर शिक्षा को बेहतर व प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।