कुल्लू जिला कुल्लू में पर्यटन गतिविधियों से अपनी आजीविका कमाने के लिए जिला भर से करीब 110 युवाओं ने रिवर राफ्टिंग गाइड बनने के लिए ट्रायल किया गया । ब्यास नदी में ट्रायल के लिए उतरे युवा तैराकी कर अपना हुनर दिखा रहे हैं। ट्रायल जिला पर्यटन विभाग और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से पिरडी रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर में किया गया।