फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मांगों को लेकर कुल्लू में सड़क पर उतरे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी

जिला मुख्यालय कुल्लू में 108 व102 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी बुधवार को सड़क पर उतरे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ढालपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कुल्लू में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। एंबुलेंस अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर खड़ी हैं और कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन से पहले रोष रैली भी निकाली। रैली सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, न्यायालय परिसर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मुख्य मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें