अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा बुधवार को कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचे। मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने पहुंचे बिट्टा का गगल में जोरदार स्वागत हुआ। इस दाैरान बिट्टा ने कहा कि बीते आठ सालों के दाैरान आतंकी वारदातों को में कमी आई है। हमारी सेना हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।