हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की फतेहपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्य राजस्थान से पकड़े हैं। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले फतेहपुर की पंचायत मच्छोट के युवक मनीष ने इसी गिरोह की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।