फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजा का तालाब में लगाया क्षय रोग जांच शिविर

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत देश भर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में क्षय रोग की जांच के लिए एक शिविरका आयोजन किया गया। इस दौरान मोबाइल बैन के साथ लोगों की छाती के एक्सरे लिए गए। वहीं टीवी की जांच की गई। दोपहर डेढ़ बजे तक 54 लोगों के छाती के एक्सरे व सिवाई टीवी की जांच की गई। इनमें से तीन लोगों में प्रारंभिक टीवी के लक्षण पाए गए। फार्मेसी ऑफिसर बलविंदर कुमार सोनू ने बताया कि जांच के दौरान टीवी के लक्षणों वाले पाए गए मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की जाएगी। इस मौके पर फार्मेसी ऑफिसर बलविंदर कुमार सोनू, एसटीएस पंकज कुमार, सीएचओ अमनीष कौर, पूजा ठाकुर, शिवानी शर्मा, सुनीता देवी, फीमेल वर्कर दीपिका, आशा वर्कर किरण कुमारी, रेणु कुमारी, अमृता कौंडल, नीतू कुमारी, नरेश कुमार वाला सहित अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें