फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी पार्थिव देह को मुखाग्नि

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत असम राइफल में तैनात हरिपुर निवासी सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी की नागालैंड के दीमापुर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचाई गई। पार्थिव देह घर पहुंचते ही पत्नी और बेटी बेसुध हो गईं। इसके बाद अंतिम संस्कार के दाैरान बेटी ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान बेटी रोते-बिलखते हुए अपने पिता को पुकारती रही। अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मौके पर नायब सुबेदार परस राम अपनी पलटन के साथ पहंचे थे और सलामी के साथ सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर पहुंचीं विधायक कमलेश ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दुख व्यक्त किया। इस दौरान एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बेटी सुधांशी शर्मा ने कहा कि पिता 10 से 15 दिन पहले डेढ़ महीने की छुट्टी काट कर गए थे और रोज उनका फोन आता था। लेकिन मंगलवार को जब फोन आया तो उन्होंने बात नहीं की, बल्कि सेना के अधिकारी ने बात की और उनके देहांत की सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें