फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ने टांडा मेडिकल काॅलेज में लगाया भंडारा

श्री मणिमहेश लंगर सेवादल अध्यक्ष रामनाथ शर्मा की अगुवाई में लव, जवाली, रैहन, राजा का तालाब, फतेहपुर-धमेटा, लपियाणा, नागावाड़ी के सदस्यों की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में मंगलवार को मरीजों और उनके तामीरदारों के लिए छठे लंगर का आयोजन किया। लंगर सेवा पालमपुर के दानी सज्जन नायक प्रताप चंद व उनके परिवार के सहयोग से की गई। इस दौरान टांडा में आए मरीजों के साथ सैकड़ों तीमारदारों ने लंगर ग्रहण किया। लंगर कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा ने लंगर के सफल आयोजन के लिए सभी कमेटी सदस्यों सहित पालमपुर के दानी सज्जन नायक प्रताप चंद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सौरव शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, मनजीत कौंडल, अनिल छांगू, अवतार सिंह, वरूण गुलेरिया, सौरभ जिमी, पवन जाट, योगेश चौधरी,कर्मचंद छोटू ,पवन जट्ट ब्रदर, नरेंद्र वटियाल पिंकी, बंटी, विनय मैहरा, कुलदीप राज सहित कई लोगों ने इस लंगर सेवा में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें