फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब: सोनू पहलवान और रिंकू का मुकाबला बराबरी पर छूटा

फतेहपुर उपमंडल के कस्बा रैहन में स्थित श्रीश्री सिद्ध बाबा राजा राम जी महाराज का ऐतिहासिक वार्षिक छिंज मेला सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ । मंदिर के प्रांगण में बने अखाड़े में हुए कुश्ती के मुकाबलों में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली का फाइनल सोनू पहलवान लंबानाल नूरपुर और रिंकू पहलवान होशियारपुर के बीच हुआ। इसमें कड़ी मशक्कत के बाद भी हार-जीत का फैसला न हो सका और उक्त बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने दोनों पहलवानों को दस-दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया। छोटी माली का मुकाबला मंगू पहलवान राजा का तालाब और जग्गा पहलवान तोकी के बीच हुआ, इसमें मंगू पहलवान विजेता रहा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने विजेता पहलवान को एक बलटोही के साथ दो हजार रुपये और उपविजेता पहलवान को 1100 रुपये का नकद इनाम दिया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें