स्वतंत्रता सेनानी प. सुशील रत्न ज्वालाजी महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन प्रदेश की आई विभिन्न टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल खेले गए। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा व कॉलेज प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी विशेष रूप से उपस्तिथ रहे और उन्होंने सभी टीमों की हौसला अफजाई की। ज्वालाजी कॉलेज में बड़े स्तर पर हो रही स्टेट प्रतियोगिता के लिए 77 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमे अब 35 टीमें ही अगले दौर में प्रवेश कर पाई हैं। आज हुए मुकाबलों में जयसिंहपुर, हमीरपुर, सोलन, सीमा, रामपुर, नालागढ़, नेरवा, नूरपुर, सुंदरनगर ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। आज सबसे बेहतरीन मुकाबला भोरंज व राजगढ़ के बीच खेला गया जिसमें भोरंज ने 44 तो राजगढ़ ने 40 अंक प्राप्त किये और अंत समय मे भोरंज टीम विजयी रही और अगले दौर में प्रवेश कर गई। इसके अलावा सोलन, बिलासपुर ने भी अगले दौर के लिए प्रवेश किये। शनिवार को इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे और डीसी कांगड़ा हेमराज वैरबा इस प्रतियोगिता का समापन करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के लिए ज्वालामुखी प्रसाशन द्वारा सभी व्यवस्था सुचारू रूप से की गई। यहां 77 टीमों के लगभग 900 प्रतिभागी पहुंचे थे और अब क्वार्टर फाइनल तक 35 टीम पहुंच चुकी हैं। कल इस प्रतियोगिता का समापन डीसी कांगड़ा द्वारा किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी द्वारा सभी छात्र खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखा गया। सभी प्रतिभागियों को रहने, खाने, पानी, यातायात, बिजली व मेडिकल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई और प्रतियोगिता बेहतर तरीके से समापन की और है। भविष्य में भी ऐसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करवाने का प्रयास किया जाएगा।