फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र की तैयारियां पूरी, अतिरिक्त कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों का भव्य आगाज शुक्रवार से होगा। श्रावण अष्टमी नवरात्र 25 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेंगे। सुबह 5:00 बजे ज्वाला माता के गर्भ गृह के कपाट दर्शनों के लिए खोले जाएंगे। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण अष्टमी नवरात्र के दौरान मंदिर के अंदर नारियल, ढोल-नगाड़े ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। धारा 144 लागू होने पर किसी भी प्रकार के हथियार मंदिर क्षेत्र में ले जाना वर्जित है। मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में लंगर व्यवस्था तीन समय सुबह, दोपहर व रात को चलाई जाएगी व मेडिकल कैंप की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी। 100 अतिरिक्त पुलिस जवान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे और 75 अतिरिक्त कर्मी व सफाई कर्मी भी मंदिर में नवरात्र के दौरान तैनात किए गए हैं। 75 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर व परिसर में असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। बस स्टैंड से लेकर मंदिर के चारों गेट तक पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात होंगे। टेंट, पानी, मेट, सफाई की सुविधा श्रद्धालुओं को दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें