फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kangra: जंडौर में हिमाचल-पंजाब सीमा पर खनन माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस थाना संसारपुर टैरेस के अंतर्गत आने वाले गांव जंडौर में हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वुधवार रात 11:30 बजे तीनों थाना प्रभारियों की टीम के साथ मिलकर गांव जंडौर में खनन माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें 7 टिपर, 1 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी मशीन, दो लेयर ट्रक को जब्त कर कोर्ट का चालान कर दिया है। राज कुमार ने कहा कि खनन माफिया के ख़िलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है। इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। खनन माफिया के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर अश्वनी कौंडल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें