हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ ने वर्चुअल मीटिंग के पूर्व आंदोलन के तहत नोटिफिकेशन के पहले दिन से आंदोलन कर पेन डाउन व सामूहिक अवकाश पर जाने की बात कही थी। हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब सरकार को समय देते हुए 25 व 27 फरवरी को सामुहिक अवकाश करेंगे, जबकि 28 फरवरी से प्रदेश भर में पेन डाउन हड़ताल शुरू कर देंगे। पटवारी व कानूनगो 4050 व नायब तहसीलदार 300 के करीब प्रभावित होंगे।