फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू, मानव परिंदों ने भरी उड़ान

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बीड़ बिलिंग घाटी में शनिवार से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। 9 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली ने किया। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभारंभ पर हवन किया गया। सभी प्रतिभागियों को हार पहनाकर कर सम्मानित किया गया। हालांकि, मुकाबले रविवार से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के दौरान रोजाना चौगान के क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर प्रदेश की संस्कृति को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता के लिए 32 देश के 148 पायलट ने आवेदन किया है। इसमें से 105 पायलट शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।  बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए सुरक्षा और बचाव के पूरे प्रबंध प्रबंध किए गए हैं।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें