फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: जन्माष्टमी पर भारतीय रामलीला क्लब राजा का तालाब ने निभाई झंडा रस्म की परंपरा

राजा का तालाब क्षेत्र की सबसे पुरानी 1962 से चल रही भारतीय रामलीला क्लब राजा का तालाब ने जन्माष्टमी पर वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए शनिवार शाम छह बजे रामलीला मैदान पर झंडा रस्म अदा की। झंडा रस्म क्लब के निदेशक ब्रजेश शर्मा की अगुवाई में की है। इस दौरान क्लब सचिव सुनील महाजन, प्रधान बलवीर टीटू, नरेंद्र भाटिया, नीरज भाटिया, कुलदीप डोगरा, कुलभूषण डोगरा, राजेश पिंकू, परमिंदर चंकी, अंकुश शर्मा, दीपक वर्मा, अंकित हांडा , शिव हांडा, राज कुमार धीमान, संदीप सोनू, मोहित मुन्ना, अंकुर भाटिया, अंकित त्यागी, दीपक कटोच, भैबव कटोच ,सौरव शर्मा, गौरव पंडित, पंकज शर्मा, केशव महोत्रा, दीपक चंबियाल नीरज महाजन, नरेंद्र कालिया सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। झंडा रस्म की परंपरा निभाने के बाद लोगों को लड्डू का प्रशाद बांटा गया। क्लब के निदेशक ब्रजेश शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला के साथ दशहरे पर सात विशाल रथों पर निकाली जाने वाली झांकियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें