हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत फोरलेन निर्माण को लेकर लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुरू से ही इसको लेकर लोगों की कई प्रकार की आपत्तियां आ रहीं थीं। इसको लेकर लोग कई बार एसडीएम, डीसी, विधायक और सांसद से मिल चुके हैं और अपनी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। कई बार लोग स्थानीय विधायक और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मिल चुके हैं।