धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारम्भ मंडलायुक्त संदीप कुमार ने किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलो में अवलोकन भी किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन भी किया। जिसमें आम जनमानस को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच तथा छाती का एक्स-रे हुए।