फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: उत्तर हिमालय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नूरपुर की टीम रही विजेता

गुरुवार को राजा का तालाब में उत्तर हिमालय संभाग स्तरीय भजन मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 11 टीमों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में केंद्रीय ग्राम संगठन प्रमुख संसार चंद मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जबकि पुनीत महाजन टिंकू ने मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं पंकज हैप्पी व समाज सेवी सुखपाल वशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में नूरपुर टीम ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय तथा भटियात टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।संभाग संस्कार शिक्षा अध्यक्ष स्वरूप गुलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में संस्कार, सेवा भाव और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है इस मौके पर अंचल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अंचल कार्यालय प्रभारी कोमल शर्मा, अभियान प्रमुख रजनी शर्मा, भाग प्रशिक्षण प्रमुख रजनीश कुमार, अंचल गतिविधि प्रमुख नरेश कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें