फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

शक्तिपीठ ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 3 में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और भक्ति भावना के साथ हुआ। आयोजनकर्ता माधुरी देवी द्वारा आयोजित इस कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा पुराने बाजार से आरंभ होकर ज्वालामुखी मंदिर तक पहुंची। सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर श्रद्धा के साथ भाग लिया। नगर में वातावरण पूरी तरह भगवामय हो गया। कथा वाचक आचार्य प्रसन्न शर्मा ने पहले दिन श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने मात्र से 21 पीढ़ियों का उद्धार होता है। आचार्य शर्मा ने बताया कि यह कथा वेदों और उपनिषदों का सार है, जो मनुष्य को धर्म, भक्ति और जीवन के सच्चे मार्ग की ओर प्रेरित करती है। आयोजनकर्ता ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि शाम 7 बजे सायंकालीन आरती होगी। कथा का समापन 5 नवंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और ज्वालामुखी मंदिर की परिक्रमा के बाद कथा-श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें