फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बादल फटने से प्रभावित बोह गांव पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा, राहत राशि बढ़ाने के दिए निर्देश

Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Jul 2026 03:25 PM IST

कांगड़ा जिले के बोह गांव में मंगलवार को बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र मामलों में राहत राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण दोनों प्रभावित गांवों के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। फिलहाल इन्हें मैन्युअल तरीके से अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है, जबकि भारी मशीनरी को मौके तक पहुंचाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, ताकि स्थायी बहाली का कार्य जल्द शुरू हो सके। डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में अब तक जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों की ओर से करीब 80 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। नुकसान का विस्तृत आकलन अभी भी जारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें