फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों का विधिवत पूजा अर्चना व कन्या पूजन के साथ समापन

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज शुक्रवार को नवमी के दिन चैत्र नवरात्रो का विधिवत कन्या पूजन व वाद्य यंत्रो की ताल पर पूजा अर्चना के साथ समापन किया गया। जिसमें विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न, मन्दिर अधिकारी अजय मंडयाल व एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा व न्यास सदस्यों ने शिरकत की। पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा ने विधिवत पूजन व कन्या पूजन करवाकर नवरात्रि का समापन करवाया। इस उपलक्ष्य पर प्रसाद के रूप में हलवा भी बांटा गया। विधायक संजय रत्न ने नवरात्र शांतिपूर्वक होने पर मंदिर प्रशासन, न्यास सदस्यों, पुजारी वर्ग, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों व स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया और बताया कि नवरात्रो में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए थे और विधि पूर्वक नवरात्र संपन्न हुए माता ज्वालामुखी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के मंगल कार्य होते रहें। इस बार नवरात्र में यातायत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था व लंगर में तीन समय का भोजन व्यवस्था सुचारू रही। प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया था। पुलिस प्रसाशन के इंतजाम भी बेहतर रहे। आज नवमी के दिन भारी संख्या में यूपी के श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियो के दर्शन किये और माता के जयकारे लगाए और श्रद्धालुओं ने भी प्रसाशन की सुविधाओं को सराहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें