फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, डीएवी आलमपुर का छात्र था मृतक; स्कूल को बंद करने की मांग

थाना सुजानपुर के तहत पटलांदर में 16 वर्षीय छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब माता-पिता उठे और बेटे को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक डीएवी आलमपुर का छात्र था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात वह अपने माता-पिता के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कराया जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में एक शिक्षण संस्थान का जिक्र किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि परिवार मूल रूप से जिला कांगड़ा के भलूंदर का रहने वाला है और पिछले छह वर्षों से पटलांदर में किराये के क्वार्टर में रह रहा है। मृतक के पिता सेल्समैन हैं, जबकि माता सिलाई का काम करती हैं। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। वहीं, घटना के बाद डीएवी आलमपुर स्कूल के बाहर लोगों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें