फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भारी बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र के चौथे दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तेज बारिश के बावजूद माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आज लगभग 15 हजार श्रद्धालुओ ने माँ ज्वाला के दर्शनों का लाभ उठाया।जयकारों के साथ श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन करते रहे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। दोपहर और शाम के समय नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। रविवार को विशेष रूप से भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 35 सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे निगरानी पर सक्रिय किए हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान मंदिर में पुजारी वर्ग व विद्वान पंडितों द्वारा विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए निरंतर जप पाठ किया जा रहा है। माता के शयन भवन में श्रीमद् देवी भागवत का कथा वाचन प्रतिदिन आचार्य नंदकिशोर महाराज के द्वारा किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी एवं पूर्व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चतुर्थी तिथि पर हजारों श्रद्धालु माता के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है, उसकी हर इच्छा पूर्ण होती है और उसे माता के दर्शनों का लाखों गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। श्रद्धा, सुरक्षा और सेवा के त्रिवेणी संगम में गुप्त नवरात्र का यह पावन पर्व श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें