फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी: रविंद्र रवि बोले- राजनीति से ऊपर उठकर करें काम

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने ज्वालामुखी में प्रेस वार्ता में कहा कि नगर परिषद ज्वालामुखी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिला है। लोकतंत्र में हार-जीत लगी रहती है। उन्होंने नई नगर परिषद टीम से आग्रह किया कि राजनीति से ऊपर उठकर ज्वालामुखी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करें और नए विकास प्रोजेक्ट लाए जाएं। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और पराजित प्रत्याशियों की मेहनत की भी सराहना की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा ने कहा चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। इस संबंध में एसडीएम ज्वालामुखी को शिकायत भी दी गई है और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई गई है। इस मौके पर नितिन वर्मा, रामस्वरूप शास्त्री, अतुल, दक्ष, सौरभ, नितिन, पूजा डोगर, सौरभ शर्मा, कुंदन और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें