फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब के वरोह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आते क्षेत्र वरोह के श्री कृष्णा युवा क्लब के सौजन्य से शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा का विशेष आकर्षण क्लब के युवाओं की ओर से निकाली गई भव्य झांकियां रहीं। लोगों ने जगह-जगह उत्साह के साथ श्री कृष्ण झांकियों का स्वागत किया। इस दौरान श्री कृष्ण भजनों से क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। झांकियों में कालिया मर्दन, लगभग दस फीट ऊंचे कमल पर विराजमान ब्रह्म जी, काली मां का विराट रूप, वासुदेव द्वारा पालकी में उठाए नवजात श्री कृष्ण, कंस की कारागार में वासुदेव और देवकी, गोपी लीला, मां अंबे सहित अन्य झांकियों ने कृष्ण प्रेमी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा वरोह से राजा का तालाब, गारन ,जाझवां से होते हुए नकोदर, तिहाल, हरनोटा वापिस श्री कृष्ण स्थल वरोह तक निकाली गई। श्री कृष्णा क्लब ने शनिवार रात 12 बजे होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। इसमें रात आठ बजे से संकीर्तन करते हुए श्री कृष्ण लीलाओं का गुणगान किया जाएगा। रविवार को श्री कृष्णा क्लब इसी उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का भी आयोजन करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें