फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांगड़ा प्रवास के लिए धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 01:36 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से कांगड़ा जिले के प्रवास पर है। सीएम सुक्खू 25 जनवरी तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। हालांकि, 20 जनवरी को सीएम मनाली के दाैरे पर रहेंगे, इस दाैरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। कांगड़ा दाैरे के दाैरान सीएम सुक्खू जिले को कारोड़ों रुपये की साैगात देंगे। विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। सीएम 25 जनवरी को बैजनाथ में होने वाले राज्य स्तरीय राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। धर्मशाला पहुंचने पर सीएम ने कहा कि कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों कार्यक्रम रखे गए हैं। इस दाैरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए जाएंगे। कहा कि कांगड़ा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें