तपोवन स्थित विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह शिमला रवाना होने से पूर्व परिधिगृह धर्मशाला में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री परिधिगृह से हैलीपैड के लिए रवाना हुए। इस दौरान क्रिकेट स्टेडियम के समीप सड़क किनारे एकत्रित बच्चों को हाथ हिलाते देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया और बच्चों से बातचीत की। इस दौरान कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ मोबाइल सेल्फी भी ली। बच्चों के साथ कुछ मिनट बिताने के बाद मुख्यमंत्री अपने चौपर में सवार होकर शिमला के लिए रवाना हो गए।