फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में क्षय रोग की जांच के लिए लगाया शिविर

Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 02:18 PM IST

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत देश भर में निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में क्षय रोग(टीवी) की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मशाला से आए एक्स-रे तकनीशियन अंतरिक्ष डोगरा, विपिन कुमार, हैंड हेल्ड मोबाइल बैन के माध्यम से लोगों के एक्स-रे लिए गए। इस दौरान टीवी की जांच भी गई। एक बजे तक 70 लोगों के छाती के एक्स-रे व सिवाई(साएं) टीवी की जांच की जा चुकी थी। इस मौके पर बीएमओ फतेहपुर रिचा महरोत्रा, बीपीएम जीवन कुमार, स्वास्थ्य शिक्षक राजिंदर धीमान, ब्लॉक एकाउंटेंट प्रवीण सिंह, एसटीएस पंकज कुमार, सीएचओ अमनीष कौर, पूजा ठाकुर, शिवानी शर्मा, सुनीता देवी, फीमेल वर्कर दीपिका, आशा फैसलीटेटर किरण कुमारी, रेणु कुमारी, अमृता कौंडल, नीतू कुमारी, नरेश कुमार वाला सहित अन्य भी मौजूद रहे। फार्मेसी ऑफिसर बलविंदर कुमार सोनू, ने बताया कि छाती के एक्सरे व सिवाई(साएं) टीवी की जांच के दौरान लक्षण पाए जाने वाले मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित को जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें