कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव इच्छी में बलिदानी लक्ष्य मोगरा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद की फोटो पर फूल-मालाओं से श्रद्धांजलि दी गई। शहीद लक्ष्य मोगरा की माता नीतू मोगरा, पिता पवन मोगरा ने केक काटा। इस दौरान सभी की आंखे नम हो गईं। गांव के मोगरा युवा क्लब इच्छी मगरेहड के युवाओं कबीस मोगरा ,कबीर मोगरा, सिद्धांत मोगरा, योगेश मोगरा, साहिल मोगरा, केशव मोगरा, आर्यन मोगरा, तुषार मोगरा, आकाश मोगरा और कांगड़ा सेवियर की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट से डॉक्टर संजय भारद्वाज के नेतृत्व में दल ने इस रक्तदान शिवर में शिरकत की। इस अवसर पर कांगड़ा सेवियर संस्था से वीरेंद्र चौधरी, मुनीश रिहालिया ,राजीव कुमार और कांग्रेस नेता निशु मोगरा, हनी मोगरा ,संदीप मोगरा सहित वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।