फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ज्वालामुखी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा मंडल ज्वालामुखी की ओर से मंगलवार को ज्वालामुखी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र रवि के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा बोहन चौक से शुरू होकर बस स्टैंड तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला देहरा प्रभारी राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमारी और खुंडियां मंडल अध्यक्ष संजय राणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, देव समाज प्रकोष्ठ और अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला शक्ति ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें