हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई थी। ये परीक्षा शाम के सत्र में ली गई। लेकिन पूरा पेपर आउट ऑफ सिलेबस देखकर विद्यार्थी हक्के-बक्के रह गए। इस दौरान बच्चों ने अध्यापकों से पेपर को लेकर ऐतराज जताया। विद्यार्थियों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत भेजी है और पेपर दोबारा करवाने की मांग की है।