वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में शनिवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच में कड़े मुकाबले देखने को मिले। एथलीट मीट में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़कों की 1500 मीटर, 800 मीटर, और 400 मीटर दौड़ में चिराग शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की 800 मीटर स्पर्धा में साक्षी ने पहला, नताशा कौर ने द्वितीय और रिया राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर स्पर्धा में मीनाक्षी ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय, और ऋषिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।