फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आनंद शर्मा बोले- कांगड़ा के लिए हमेशा रहेगी प्राथमिकता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आनंद शर्मा ने कहा कि इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ना एक विशेष अनुभव रहा। यह सौभाग्य रहा कि कांग्रेस नेतृत्व और संगठन के साथियों ने सामूहिक रूप से मुझ पर विश्वास जताते हुए यह अवसर प्रदान किया। यह अनुभव विशेष रहा, यहां की जनता विशेषकर महिलाएं, माताएं, बहनें और नौजवान युवा साथियों ने बहुत स्नेह और सम्मान दिया। लोगों के उत्साह को देखकर मेरी भी प्रेरणा बनी रही। मैं यहां की जनता का सदैव कृतज्ञ रहूंगा और अपने संगठन के तमाम साथी, जिसमें विधायक, जिला और ब्लॉक कमेटियों, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और लग्न से काम किया। मेरी प्रतिबद्धताएं और प्राथमिकताएं इस लोकसभा क्षेत्र के लिए सदैव अटूट रहेंगी। लोगों से बात कर पूरे चुनाव क्षेत्र में जाकर यहां की क्षमता और यहां की अपेक्षाओं को समझ सका। भविष्य में भी मेरा सहयोग इस चुनाव क्षेत्र की जनता और संगठन के लोगों को मिलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें