अमर उजाला ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ मिलकर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने प्राचार्य पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। योग गुरु राखी शर्मा ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न योगासन करवाए।