फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीली पगड़ी बांध मनाया वसंत उत्सव, टिहरा के रामचंद्र मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

ऐतिहासिक रामचंद्र मंदिर टिहरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरा में इस आयोजन को लेकर एक दिन पहले ढोल बजाकर लोगों को निमंत्रण दिया गया था। वसंत उत्सव को लेकर प्रतिवर्ष महाराजा संसार चंद के महलों व वहां पर स्थित प्रसिद्ध रामचंद्र मंदिर प्रांगण में इस आयोजन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विशेष हवन, पूजा-पाठ करने के बाद पीली पगड़ी भगवान को पहनाई जाती है। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को भी पीली पगड़ी बांधी जाती है। रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार रामसिंह,बालक राम दिलीप कुमार, नीरज कुमार, कुलदीप चंद, विजय कुमार आदि ने बताया कि वसंत उत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लोगों को प्रसाद स्वरूप पीला हलवा और चना भटूरा खिलाया गया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें