आयुष्मान आरोग्य मंदिर फरनोल में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 के करीब लोगों के छाती के एक्सरे किए गए। शिविर में टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।