फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याड़ स्कूल के वोकेशनल विद्यार्थियों को एनआईटी हमीरपुर में दिया ऑन जॉब ट्रेनिंग का प्रशिक्षण

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के वोकेशनल विद्यार्थियों को तीन दिवसीय एनआईटी हमीरपुर में ओजेटी (ऑन जॉब ट्रेनिंग) का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। छात्रों को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इसके बा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ग्रीन एनर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बने मिनी ऑडिटोरियम का भी विद्यार्थियों ने अवलोकन किया । इस दौरान विशेषज्ञ के रूप में शिक्षक दिनेश कुमार, अजय कुमार, रीना देवी व सुनीता शर्मा उपस्थिति रही। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में और उनके कार्यकलाप सीखने में सहायता मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें