पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की छठी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर ने विश्राम गृह में संकल्प दिवस आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा राजा वीरभद्र सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और विकासपरक सोच से प्रदेश को नई पहचान दिलाई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान, उपाध्यक्ष विनय स्याल, पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।