फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्राम पंचायत समीरपुर में हंगामा, 15 लाख के नोटिस पर महिला फूट-फूट कर रोई बोली मैंने नहीं लिया है ऋण

दि संगरोह सहकारी सभा में साल 2020-21 में आवंटित 3.89 करोड़ के लोन आवंटन में जांच सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत समीरपुर में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान ऋणियों के साथ वह लोग भी जांच सुनवाई पहुंचे जिनकों ऋण आवंटित नहीं किए गए हैं बल्कि उनका जमा पैसा उन्हें सभा से नहीं मिल पा रहा है। इस जांच सुनवाई में सभा के सचिव किशोर लाल नहीं पहुंचे। जबकि उपप्रधान और पूर्व प्रधान सुनवाई में मौजूद रहे। यहां पर पहुंचे सभा के निवेशकों का कहना है कि सभा की ओर से अब उन्हें जरूरत पडऩे पर पैसा नहीं लौटाया जा रहा है। सभा सचिव बैंक से पैसा निकालने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान ऋण जांच सुनवाई के दौरान कुछ ऐसे निवेशक भी पहुंचे जिन्होंने ऋण न लेने की बात कही है। एक महिला के नाम 15 लाख का ऋण का नोटिस था लेकिन महिला सुनवाई के लिए पहुंचे अधिकारियों को लिखित में यह जानकारी दी है कि उन्होंने सभा से कोई ऋण नहीं लिया है। महिला के अलावा चार से पांच लोगों ने ऋण लिए जाने को नकारा है। इन लोगों का कहना है कि इन्होंने कोई ऋण नहीं लिया जबकि इन्हें लाखों रूपये के ऋण का नोटिस दिया गया है। सहकारी सभा हमीरपुर के जिला निरीक्षक जांच अधिकारी राजेश कुमार 20 अधिक ऋणियों और गांरटरों ने जांच सुनवाई में हिस्सा लिया है। दो महिला ने ऋण लिए जाने से इंकार किया है जबकि तीन गांरटरों ने ऋण की गांरटी दिए जाने से मना किया है। सभा के सचिव किशोरी लाल ने कहा कि हाईकोर्ट से दिए गए स्टे की कॉपी सहायक पंजीयक कार्यालय और बैंक को दी गई है लेकिन बैंक से उन्हें पैसा नहीं मिल रहा है। विभाग को बैंक को इस विषय पर निर्देश देने चाहिए ताकि लोगों को उनकी जमापूंजी मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें