फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर दिया बयान

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में ईडी पर हमला किए जाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की स्वतंत्र जांच एजेसियों पर हमला करना आदत बन चुकी है। हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में भाजपा कार्यसमिति की संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली के अरविंद्र केजरीवाल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल के कई मंत्रियों सहित उपमुख्यमंत्री भी जेल में हैं और मुख्यमंत्री स्वयं ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं। राजनीति में आने से पहले केजरीवाल बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं को गले लगा रहे हैं। कांग्रेस के सांसद के पास करोड़ों रुपये मिलते हैं तो केजरीवाल के मुंह में बर्फ जम जाती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ईडी के समन जाते हैं तो कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही और बर्फ जम जाती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर मलाई खाई है। पश्चिमी बंगाल में ईडी पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि स्वतंत्र जांच एजेंसियों पर हमला करना यह तृणमूल कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विकसित भारत संकल्प यात्रा पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि हर वंचित वर्ग को पूरा हक मिले । इसलिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें