फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेंशनरों की लड़ाई लड़ने के लिए इकट्ठे हुए दो संगठन

पेंशनरों की लड़ाई लड़ने के लिए दो संगठन इकट्ठा हो गए हैं। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच तथा कल्याण संगठन ने संयुक्त रूप से पेंशनरों के हकों के लिए इकट्ठे होकर लड़ाई लड़ने के लिए पांच फरवरी को एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर लिया है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने यह जानकारी दी। यह बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में हुई। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी 22 पदाधिकारियों की बनाई गई है, जिसमे राजेंद्र ठाकुर को सचिव और बृज लाल ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। बीस पदाधिकारी इसके सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति सरकार व प्रबंधन को मांग पत्र देगी। उसमें समय सीमा निर्धारित की जाएगी तथा वार्ता के लिए बजट से पहले बुलाने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में रघुनाथ, रामलाल, सुखदेव, पवन, आज्ञा राम, नन्दलाल, सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें