बस अड्डा नादौन के साथ स्थित खोखा मार्केट में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे आग लगने से दो खोखे पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में मालिकों को पांच लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ। दोनों खोखों में अशोक कुमार व उनके बेटे सुरेश अलग-अलग जूस बार चलाते हैं। इस घटना में सुरेश कुमार व अशोक कुमार के खोखे के अंदर रखा फल,जूस मशीन, फ्रिज जूस मशीन, पानी व ठंडे की बोतलें, फल, फ्रिज पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। रात को हुई घटना की सूचना चुनाव ड्यूटी से लौटे एक पुलिस कर्मचारी ने दी। दमकल विभाग की टीम ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों खोखा मालिक घर पर सोए हुए थे जब उन्हें किसी ने सूचना दी तो वह भी मौका पर आ गए। लेकिन तब तक जलकर राख हो गए थे। दमकल विभाग से योगराज ने कहा कि उनकी टीम ने तुरंत मौका पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।