नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर सात में स्थित वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। लेकिन इन दौरान वृद्धों को दवाइयों का वितरण नहीं किया गया। इससे वृद्धों में रोष रहा और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बताया। बुजुर्गों का कहना है कि उन्हें सुबह साढ़े नौ बजे वहां पर बिठा दिया गया, लेकिन कैंप 11:00 बजे के बाद शुरू हो पाया और चिकित्सक ने महज जांच की और दवाइयां तक वितरित नहीं कीं। इस स्वास्थ्य शिविर में बीपी और शूगर की जांच की गई। बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि विभाग महज औपचारिकताएं करता नजर आयाछ। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि यहां पर बीपी और शूगर की जांच की जा रही है। बीपी का एक बार चेक करने पर पता नहीं चलता। एक दो बार यहां पर दोबारा इनके बीपी की जांच की जाएगी तभी दवाइयां शुरू की जाएंगी। वहीं जो शूगर के मरीज आएंगे, उन्हें यहां पर दवाइयां वितरित कर दी जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीन ने कहा कि उन्हें दवाइयों के वितरण की परमिशन मिली है।