स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरेाग्य मंदिर थाना लोहारां में टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविर में टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उसके बाद इन लोगों की बलगम की जांच होगी। सीएमओ डॉ. अजय ने बताया कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।