फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुरेश कुमार बोले- कल्याणकारी योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

Krishan Singh Updated Fri, 16 Jan 2026 03:40 PM IST

जिला कल्याण समिति की बैठक गुरुवार को हमीर भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा सभी योजनाओं का आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। पिछले वित्त वर्ष के दौरान जिला में विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से कुल 96.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए तथा चालू वित्त वर्ष की तीन तिमाही में 68.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जिला में लगभग 52,322 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इसी वित्त वर्ष में पेंशन के 1795 नए मामले, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत 62 दंपती को 30.75 लाख, दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के तहत सात दंपती को दो लाख और 70 दिव्यांग विद्यार्थियों को 6.39 लाख की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 50 परिवारों को कुल दस लाख, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के 21 गरीब परिवारों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख और मुख्यमंत्री ने विधवा और एकल नारियों को मकान निर्माण के लिए विशेष रूप से तीन लाख का अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिला में 102 महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। ये सभी मामले मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिए गए हैं। बैठक में महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने समिति के अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना की जाएगी। समिति के सचिव एवं जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने सभी योजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें