फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाना, मुख्यमंत्री की बड़ी पहल

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के साधन सृजित करने के साथ अब विदेशों में भी रोजगार की व्यवस्था करके एक बहुत बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से अब प्रदेश के युवा विदेशों में भी रोजगार के सपनों को साकार कर सकते हैं। सुनील शर्मा बिट्टू गुरुवार को यहां बड़ू में बहुतकनीकी काॅलेज के सभागार में प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) और श्रम एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विदेशों में भर्ती अभियान के प्रथम रोजगार मेले के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 250 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इच्छुक युवाओं को एचपीएसईडीसी के माध्यम से नौकरी के लिए विदेश भेजने की व्यवस्था करेगी। इससे ये युवा सभी नियमों एवं कानूनों की अनुपालना के साथ विदेश जा सकेंगे और वहां सुरक्षित रोजगार ले सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने विदेश में रोजगार के लिए चयनित युवाओं को मौके पर ही रोजगार पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर, डीईओ हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा, डीईओ बिलासपुर राजेश मैहता, एचपीएसईडीसी के अधिकारी अमित कुमार, एचआर भाटिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी, बहुतकनीकी कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें