फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुमीत शर्मा बोले- प्रदेश में माफिया राज और गन कल्चर से आमजन में डर का माहाैल

भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान में जहां प्रदेश की जनता पिस रही है वहीं अब तो जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का जीवन भी आए दिन खतरे में पड़ता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान के चर्चे एवं उदाहरण जगजाहिर है। जिस कारण प्रदेश की क़ानून व्यवस्था, व्यवस्था परिवर्तन के चलते आज लचर होती जा रही है। खनन माफिया, भू माफिया, वन माफिया, ट्रांसफर माफिया सहित अब तो रंगदारी और गन कल्चर भी प्रदेश में पांव पसारता हुआ प्रतीत हो रहा है और आए दिन मर्डर, किडनैपिंग और महिला अत्याचार बेधड़क बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें