फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन भारती बोले- मनरेगा के स्वरूप को बदलना पंचायतों व ग्रामीण जनता के साथ धोखा

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार देने के लिए कानून बनाया जिसे आज उसके मूल रूप से भटकाया जा रहा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र की खैरी ग्राम पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों व मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल स्वरूप, गांधीवादी विचारों और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर गांव में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अजय मोदगिल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा, जगदीश कौशिक, इंस्पेक्टर प्यार चंद, बीडीसी सदस्य अंजना, मुकेश ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें