फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Krishan Singh Updated Sat, 20 Dec 2025 03:09 PM IST

खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में आपदा प्रबंधन कंपनी से कमांडर प्रवीण कुमार ने स्वयंसेवियों को तीन दिन तक दिए गए प्रशिक्षण को आपात स्थिति में प्रयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में संसाधान सीमित हो जाते हैं। ऐसे में हमें अपने और दूसरे लोगों के बचाव के लिए प्रशिक्षित होना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके। शिविर में स्वयंसेवियों को प्राथमिक उपचार, बाढ़, आग, भूस्खलन से बचाव के बारे में बताया गया। इस मौके पर डॉ. शुभम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें