पीएमश्री बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में तीन दिवसीय कला एवं शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कमल किशोर भारती ने किया। उन्होंने कहा हस्तशिल्प प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के 120 विद्यार्थियों को विभिन्न पारंपरिक हस्तकलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि उन्हें आगामी समय में लघु स्वरोजगार संचालित करने में सहायता मिल सके।